{"_id":"61520c538ebc3e09031cfacd","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-stadium-will-have-red-colored-synthetic-track-saharanpur-news-mrt55818780","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा लाल रंग का सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा लाल रंग का सिंथेटिक ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तैयार किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक का कार्य 31 अक्तूबर 2021 तक पूर्ण होगा। ट्रैक का फाइनल रंग लाल होगा। इससे पहले ट्रैक पर सिंथेटिक की दो लेयर काले रंग की होंगी।
खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत सहारनपुर को सिंथेटिक ट्रैक का आवंटन वर्ष 2019 में हुआ । सिंथेटिक ट्रैक पर सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सिंथेटिक ट्रैक पर कार्य तभी शुरू कर दिया था, मगर मार्च 2020 में कोरोना की दस्तक के बाद कार्य रोक दिया। अब बीते करीब तीन माह से ट्रैक पर तेजी से काम चल रहा है। तीन दिन पहले ही मंडलायुक्त लोकेश एम ने स्टेडियम का निरीक्षण कर ट्रैक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। फिलहाल ट्रैक पर सिंथेटिक की पहली लेयर बिछाई, जो काले रंग की है। इसके बाद दूसरी लेयर काले रंग की सिंथेटिक की ही बिछाई जाएगी। तीसरी और अंतिम लेयर लाल रंग के सिंथेटिक की होगी। सिंथेटिक बनाने का कार्य यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन कर रहा है। साइट के अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक का निर्माण कार्य 31 अक्तूबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इसी के अनुरूप गुणवत्ता बनाकर कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश का पहला स्टेडियम होगा सिंथेटिक ट्रैक वाला
खेल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक वाला सरकारी स्टेडियम होगा। ट्रैक तैयार होने के बाद एक और जहां साहू पूरे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रैक पर प्रैक्टिस करने का अवसर मिलेगा, वही यहां पर बड़ी प्रतियोगिताएं कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
वर्जन
सिंथेटिक ट्रैक पर तेजी से कार्य चल रहा है। तीन दिन पहले मंडलायुक्त ने भी निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति को देखा था। निर्माण एजेंसी को अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 31 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। - प्रेम कुमार प्रभारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी सहारनपुर।