{"_id":"68211010703bd38445630f742d36e810","slug":"downed-of-two-illegal-colonies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अवैध कॉलोनियां की जमींदोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अवैध कॉलोनियां की जमींदोज
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। टीम ने अंबाला रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एसडीए के अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
शहर में चारों ओर मनमाने तरीके से निर्मित अवैध कॉलोनियां ने सूरत बिगाड़ कर रख दी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि अंबाला रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दो अवैध कॉलोनियों पर महाबली की सहायता से ध्वस्तीकरण किया गया।
उन्होंने इन कॉलोनियों में बनी सीसी रोड, प्लाटों की नीवों आदि को उखाड़ दिया। उन्होंने बताया कि इनमें से करीब नौ बीघा में कॉलोनी धर्मेंद्र बना रहा था। जबकि करीब 25 बीघा एरिया वाली दूसरी कॉलोनी को नसीम अहमद विकसित कर रहा था। दोनों ने विकास प्राधिकरण से कॉलोनियों को स्वीकृत नहीं करा रखा है। इस दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, एफओ विजय शुक्ला, सहायता अभियंता आरके सिंह, एनपी सिंह और सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।