फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Double whammy on button mushroom cultivation, farmers worried

रॉ मैटीरियल महंगा, घटेगी बटन मशरूम की खेती

Sun, 09 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Double whammy on button mushroom cultivation, farmers worried
मशरूम की खेती - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कच्चा माल महंगा होने और बाजार में बटन मशरूम के दाम कम होने का असर इसकी खेती पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार जिले में 15 प्रतिशत तक बटन मशरूम प्रजाति का उत्पादन गिर सकता है।
विज्ञापन

जिले का मौसम वर्ष भर मशरूम की खेती के लिए अनुकूल है। जिले में हर साल करीब 300 टन मशरूम का उत्पादन होता है। यहां पर बटन, ढिगरी और मिल्की मशरूम की खेती प्रमुखता से होती है। सफेद बटन मशरूम की खेती के लिए बनाए जाने वाले कंपोस्ट में गेहूं का भूसा, चोकर, जिप्सम, यूरिया, पोटाश, फास्फोरस और कैल्शियम का इस्तेमाल होता है। इस बार गेहूं के भूसे से लेकर अन्य आवश्यक सामग्री के दामों में गत वर्ष की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी का इजाफा है।
विज्ञापन

प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र एवं मशरूम विशेषज्ञ डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि इस समय बटन मशरूम की खेती का समय चल रहा है। कच्चा माल महंगा होने का असर मशरूम की खेती पर पडे़गा। प्रतिस्पर्धा के चलते बाजार में भी इसका भाव गत वर्ष की अपेक्षा 10 से 15 रुपये प्रति किलो कम चल रहा है। इस बार बटन मशरूम की खेती में 15 फीसदी तक कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशरूम में होते हैं भरपूर पोषक तत्व
डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि मशरूम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसमें ढाई से तीन प्रतिशत तक प्रोटीन, चार से छह प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट, 0.4 से 06 फीसदी वसा, रेशा एक प्रतिशत होता है। इसके अलावा विटामिन बी, डी, फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होने से इसका सेवन खून की कमी को दूर करने में सहायक है और पोटेशियम की अधिकता के चलते उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

अक्तूबर से मार्च तक बटन मशरूम की खेती
मिल्की मशरूम की खेती का समय जून से सितंबर माह है। बटन मशरूम के लिए अक्तूबर से मार्च और ढिंगरी या ऑस्टर मशरूम की खेती फरवरी से मई तक होती है। सौ क्विंटल कंपोस्ट में सफेद बटन मशरूम की औसत उपज 35 क्विंटल, ढिंगरी मशरूम का औसत उत्पादन 60 क्विंटल तक और मिल्की मशरूम का औसत उत्पादन 45 से 50 क्विंटल तक है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed