फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Door-to-door garbage will be collected in gram panchayats

Saharanpur News: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा होगा एकत्र

Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage will be collected in gram panchayats
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में अब घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। इसके तहत सफाई कर्मचारी रेहड़े के रूप में बनाई ई-रिक्शाओं से कूड़ा एकत्र करेंगे। इसके बाद कचरे को कूड़ा संग्रह केंद्र पहुंचाया जाएगा, जहां पर तरल और ठोस कूड़े को अलग-अलग कर उसे उपयोगी बनाने पर भी कार्य होगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तृतीय चरण में कूूड़ा प्रबंधन सहित ग्राम पंचायतों के सुंदरीकरण एवं स्वच्छता के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पहले चरण में 25 करोड़ से 53 ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चलेगा। इसके साथ ही एक जनवरी से घर-घर से सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र करेंगे। इसकी शुरुआत पहले 53 ग्राम पंचायतों से होगी। इसके बाद जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों को ई-रिक्शाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

हर माह लिया जाएगा शुल्क
घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था लागू होने पर महानगर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में भी प्रत्येक घर से शुल्क किया जाएगा। फिलहाल शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। विभाग के मुताबिक जल्द शुल्क भी निर्धारित कर दिया जाएगा। प्रत्येक घर से 50 से 100 रुपये तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा कलेक्शन करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक घर से कूड़ा एकत्र करने पर महीने में शुल्क भी लिया जाएगा। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed