फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Don't lift from unknown person, walk in group'

‘अनजान व्यक्ति से लिफ्ट न लें, ग्रुप में चलें’

Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
'Don't lift from unknown person, walk in group'
चिलकाना में पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष चिलकाना ने कहा कि छात्राएं डरें नहीं सजग रहें। बस केवल शिकायत करें बाकी काम पुलिस करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला के दौरान थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए चौबीस घंटे तैनात है। शिकायत करना आपकी जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। वे कानून में अपने अधिकारों की जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि छात्राएं कोई भी परेशानी होने पर उसे छिपाए नहीं अपने परिजनों को जरूर बताएं। यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वे महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 या 112 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी। अनजान व्यक्ति से लिफ्ट बिल्कुल भी न लें। परिचित से भी लिफ्ट लेते वक्त परिजनों को फोन पर जरूर बताएं।
विज्ञापन

महिला आरक्षी चंचल ने कहा कि स्कूल या ट्यूशन जाते वक्त छात्राएं अकेले चलने की बजाए ग्रुप में चलें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या व्यक्तिगत जानकारी न दें। किसी भी परिस्थितियों में न घबराएं। वे अपने साथ मिर्ची पाउडर के स्प्रे के अलावा पेन या सेफ्टी पिन रख सकती हैं जिसका इस्तेमाल संकट के वक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि समाज में महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। परिवार में होने वाली हिंसा पर भी चुप न बैठें। गलत बातों का विरोध करें और किसी भी दशा में उत्पीड़न का शिकार न होकर अपनी चुप्पी तोड़ें और सामने वाले को सबक सिखाने का काम करें।
प्रधानाचार्य श्याम कुमार ने कहा कि छात्राओं का निडर होकर हर समस्या का मुकाबला करना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा से बचने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। जरा भी खतरा महसूस होते ही पुलिस की सहायता लें। अनिल कुमार, सुनील सैनी, फरहा अंसारी, हिमांशी, प्रवेश सैनी, पदम कुमार, कांस्टेबल चंचल, रजनीश, अरुण कुमार रहे।
छात्रा कु. कनिका शर्मा ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से काफी कुछ सीखने को मिला है। इससे उनका हौसला बढ़ा है कि किसी भी अप्रिय घटना के विरुद्ध खुल कर बोलना चाहिए। अपनी आवाज को उठाना आना चाहिए।
छात्रा कु. गोपी धीमान ने कहा कि पुलिस हमारी मदद के लिए है। हमें पुलिसकर्मियों को अपनी परेशानी बताने में झिझक नहीं होनी चाहिए। प्रशासन हमारा मित्र तथा सहयोगी हैं, जिसे हम अपनी समस्या बता सकते हैं।
छात्रा साक्षी का सवाल था कि राह चलते यदि कोई दिक्कत हो तो पुलिस से तत्काल कैसे संपर्क करें। इस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि आस पास मौजूद किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस को फोन करके मदद ले सकते हैं।
छात्रा आंचल का कहना कि लड़कियां आज भी उतनी स्वतंत्र नहीं जितना होनी चाहिए। इस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर आसीन हों स्वावलंबी बनें। इसके बाद उन्हें निर्णय लेने की स्वतंत्रता भी मिलेगी और पुरुषों के बराबर अधिकार भी।

छात्रा हिमानी पंवार ने कहा कि अभियान चला कर समाज की रुढ़िवादी सोच को भी बदला जाए ताकि महिला पुरुष में अधिकारों को लेकर एकरूपता लाई जा सके।
छात्रा आयुषी सैनी ने कहा कि छोटी सी समस्या समय के साथ बड़ी हो जाती है। परिजनों और पुलिस की मदद लेकर इनका स्थाई समाधान निकाला जा सकता है।

चिलकाना में पुलिस की पाठशाला को सम्बोधित करते थाना प्रभारी मनोज चौधरी

चिलकाना में पुलिस की पाठशाला को सम्बोधित करते थाना प्रभारी मनोज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed