{"_id":"624b36600d533b7cc5496768","slug":"dogs-made-the-child-a-morsel-saharanpur-news-mrt583178131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने बच्ची को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने बच्ची को बनाया निवाला
विज्ञापन
शिफा का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना(सहारनपुर)। गांव बुड्ढाखेड़ा में आवारा कुत्तों ने पांच वर्षीय बच्ची को निवाला बना लिया। दो घंटे बाद ही बच्ची की हड्डियों का ढांचा एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची की मौत से परिजनों कोहराम मच गया।
रविवार की शाम करीब साढे़ छह बजे गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी जावेद अपने घर से गांव के बाहरी छोर पर स्थित कारखाने पर जा रहा था। जावेद के पीछे उसकी पांच वर्षीय बेटी शिफा भी चल पड़ी। जावेद मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया, शिफा अपने पिता को खोजती हुई कारखाने की तरफ चली गई। मस्जिद से आने के बाद जब जावेद ने शिफा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह तो उसके पीछे-पीछे कारखाने की तरफ गई है। सभी ने शिफा की तलाश की, तो कारखाने से कुछ दूर हरे चारे व बरसीम के खेत में उसकी हड्डियों का केवल ढांचा मिला। कुत्तों ने शिफा का पूरा मांस नोच कर खा लिया था। पहले रमजान पर बच्ची की यह हालत देखकर परिवार ही नहीं ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू आ गए। देर रात परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शिफा के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
ग्राम प्रधान जुलकरनैन ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले गांव में बाहर कुछ लोग कुत्ते छोड़ गए हैं। यह कुत्ते लोगों को परेशान कर रहे हैं। गांव में कुत्ते के काटने का पहला मामला है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए लोग जिलाधिकारी से मिलेंगे।