फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor Lohia remembered on his death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉक्टर लोहिया

Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctor Lohia remembered on his death anniversary
सपा कार्यालय पर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतीथि पर पुष्प अर्पित करते सपाई - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉक्टर राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि डॉक्टर लोहिया की विचारधारा ही देश को तरक्की की राह पर ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर सपाइयों ने सबसे पहले डॉक्टर लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया देश के दबे कुचले, शोषित समाज के सच्चे मसीहा और सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध किया। उनका मानना था कि समाजवाद को अपनाकर ही देश में सभी वर्गों का विकास संभव है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मजहबीं खान आदि ने भी विचार रखे। फैसल सलमानी, राव वजाहत, कुलदीप यादव, सहदेव गुर्जर, आकाश खटीक, अनुज मदनुकी, मांगे राम यादव, राजेश सैनी, अनिल सैनी, हसीन कुरैशी, नितिन यादव अदनान चौधरी, संदीप यादव और विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चकराता रोड स्थित सपा नगर विधायक के कैंप कार्यालय पर महानगर इकाई ने डॉक्टर लोहिया का भावपूूर्ण स्मरण किया। महानगर अध्यक्ष मो.आजम शाह ने कहा कि समाजवादी विचारधारा अपनाकर ही बेहतर विश्व की कल्पना साकार हो सकती है। कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, उपाध्यक्ष शेखर राणा एवं शाहनवाज चांद, सचिव मो. उस्मान आदि ने भी विचार रखे। हरपाल वर्मा, काशिफ अलवी, नरेश पांचाल, नरेश जायसवाल, राजकुमार प्रधान, विशाल यादव, महफूज अंसारी, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

सपा के कैंप कार्यालय पर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतीथि पर पुष्प अर्पित करते सपा नगर कार्यकर्ता

सपा के कैंप कार्यालय पर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतीथि पर पुष्प अर्पित करते सपा नगर कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed