फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not be fooled by heavy people, do not believe

नामसमझी पड़ न जाए भारी, नहीं मान रहे लोग

Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Do not be fooled by heavy people, do not believe
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट के दौरान लोगों की लापरवाही भी कम नहीं हो रही है। बाजारों में ग्राहक और दुकानदार कोरोना गाइडलाइन का खूब उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, सब्जी मंडी, दालमंडी पुल, नेहरू मार्केट, घंटाघर, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, अंबाला रोड, खानआलमपुरा, देहरादून सहित अनेक इलाकों के बाजारों में सुबह के समय लोगों की भीड़ देखने को मिली। दुकान पर सामान खरीदने आए लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नजर नहीं आए। दुकानदारों पर व्यापारियों की ओर से सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की जा रही है। यह स्थिति तब है, जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और फिर भी लोग खूब लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

210 लोगों के चालान काटे
पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले लोगों और सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने घंटाघर, कोर्ट रोड, जनकपुरी चौक, देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक, शुगर मिल तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, सिविल लाइन पुलिस चौकी, हसनपुर चौक, चिलकाना रोड और नवाबगंज चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने पर 210 लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed