फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM-SSP inspected Deoband sub jail

Saharanpur News: डीएम-एसएसपी ने किया देवबंद उप कारागार का निरीक्षण

Sun, 10 Mar 2024 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP inspected Deoband sub jail
सहारनपुर, देवबंद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने देवबंद उप कारागार का निरीक्षण दिया। अधिकारियों ने बैरकों की व्यवस्था को परखा और बंदियों से बातचीत की। एसएसपी ने कोतवाली में बैठक कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा देवबंद उपकारागार पहुंचे। दोनों ने जेल की बैरक व्यवस्था को परखा और निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी चेक किया। उन्होंने बंदियों से बात करते हुए खाने और इलाज के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत डीएम ने तलहेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र के शाहपुर गांव में फसलों को देखा और वहां ई-खसरा पड़ताल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कोतवाली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिनस्थों के साथ बैठक कर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने और जरूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने को निर्देशित किया। इसमें एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ अशोक सिसोदिया. इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित तहसील की राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed