फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM expressed displeasure over not speeding up bridge construction

पुल निर्माण में तेजी नहीं लाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over not speeding up bridge construction
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के चतरा पुल का नवनिर्माण होना है, जो कछुआ गति से चल रहा है। व्यापारियों ने पुल का निर्माण तेजी से कराने की मांग अधिकारियों से की, जिसके चलते शुक्रवार को डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। डीएम ने पुल निर्माण अधर में होने पर नाराजगी जताई और तेजी से निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, सुनील कुमार, राजेश कुमार, शैलेंद्र भूषण और हरजीत आदि ने बताया कि पहले तो निर्माण एजेंसी कहती रही कि ट्रांसफार्मर की वजह से काम नहीं चल रहा। जब शिलान्यास हुआ था तो तीन महीने में पुल बनाने का कार्य पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक गति नहीं पकड़ी है। वहीं, 50 फीट की सड़क पर मलबा डालकर आधे से ज्यादा हिस्सा कब्जाया हुआ है, जिससे आवागमन के लिए सिर्फ आठ से 10 फीट जगह रहती है, उससे जाम भी लगता है। इसके अलावा दिन भर धूल उड़ती है। इससे कारोबार भी प्रभावित होता है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed