{"_id":"68ae1102d714d8526807658f","slug":"dm-expressed-displeasure-over-not-being-given-the-report-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-157253-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आख्या नहीं दिए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आख्या नहीं दिए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौधरोपण एवं जियोटैगिंग की जानकारी की। जनपद में खाली पड़ी और अतिक्रमण से मुक्त की गई जमीन की मॉनिटरिंग कर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
एक्सईएन भूगर्भ की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की आख्या न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर अधिशासी अधिकारी छुटमलपुर प्रभारी नानौता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के सख्त निर्देश दिए। कैलाशपुर वेटलैंड में गिर रहे पानी के संबंध में कार्रवाई को कहा। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
n गांवों में माह के तीसरे शुक्रवार होगी ग्रीन ग्राम चौपाल : सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले की हर पंचायत में शुक्रवार को ग्रीन ग्राम चौपाल शुरू करने के निर्देश दिए। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर माह के तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपाल होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया। ग्रीन चौपाल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान रहेंगे। चौपाल के तहत प्लास्टिक मुक्त गांव, पौधारोपण, बच्चों में वृक्षों के प्रति जागरुकता और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए।