फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divyang and elders cast their vote with enthusiasm

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ डाला वोट

Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Divyang and elders cast their vote with enthusiasm
खाताखेड़ी में वोट डालने पहुंचा दिव्यांग युवक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव भऊपुर में 110 वर्षीय महिला सोमी ने परिजनों के साथ केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन

इसी तरह खाताखेड़ी में कई दिव्यांग नजर आए, जो खुद पैदल चलकर या परिवार की सदस्य के सहारे से वोट डालने के लिए पहुंचे। दिव्यांग राजेेश व राशिद ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करके अच्छा लगा है। दिव्यांग भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बस हौसला रखने की जरूरत है। उन्होंने वोट डालने के बाद अन्य दिव्यांगजनों और बुजुर्गों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इसी तरह जिले भर में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने वोट डाला। शहर के ढोलीखाल, कंबोह का पुल, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, खाताखेड़ी, चिलकाना रोड सहित अनेक जगहों पर दिव्यांग व बुजुर्ग नजर आए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भी बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
सहारनपुर। जिले भर में व्यापारियों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शहर के खेमका सदन में मिशन कंपाउंड निवासी लोहा कारोबारी वैभव भाटिया वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर व्यापारियों को घर-घर जाकर वोट डालने की अपील की। किरयाना कारोबारी हकीकतनगर निवासी चेतन गांधी ने भी मतदाताओं को जागरूक किया। चंद्रनगर निवासी सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल और उनकी पत्नी नीलम सिंघल ने खेमका सदन पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह शहर सहित जिले भर में व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

खाताखेड़ी में  वोट डालने आए बुजुर्ग

खाताखेड़ी में वोट डालने आए बुजुर्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed