{"_id":"6165d71a8ebc3ec240436a62","slug":"divisional-commissioner-inspected-paddy-purchasing-centers-saharanpur-news-mrt5604019191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया धान क्रय केद्रों का निरीक्षण, केंद्र प्रभारी बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया धान क्रय केद्रों का निरीक्षण, केंद्र प्रभारी बदलने के निर्देश
विज्ञापन
धान क्रेय केन्द्र का निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंडी समिति परिसर में संचालित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात प्रभारी वरिष्ठ विपणन अधिकारी अरुण दत्त शर्मा को अपने कार्य में पर्याप्त रुचि नहीं लेने के आरोप में बदलने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने मंगलवार को मंडी समिति परिसर में खोले गए धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के निर्देश पर संभागीय विपणन अधिकारी द्वारा मंडी समिति स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी अरुण दत्त शर्मा को तत्काल केंद्र से हटाते हुए उनके स्थान पर अंकित कुमार विपणन निरीक्षक की तैनाती कर दी। इस क्रय केन्द्र पर ई-पॉश मशीन के सही प्रकार से कार्य नहीं करने का मामला सामने आया है।
मंडलायुक्त ने इसके बाद भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां पर केंद्र प्रभारी दीपशिखा ने बताया कि उनके केंद्र पर मंगलवार को छह टोकन आए हैं। सभी कृषकों की ई-पॉश के माध्यम से उपस्थिति लगवा दी गयी है। दोनों क्रय केंद्रों पर सभी उपकरण सही स्थिति में पाए गए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने जनपदों के अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जनपद में संचालित समस्त क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर दो दिन में आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही समस्त लेखपाल व्यक्तिगत रूप से टोकन प्राप्त सभी कृषकों को फोन कर क्रय केन्द्रों पर बुलाएं। मंडलायुक्त ने क्रय केंद्रों के निरीक्षण के बाद अस्थायी गो-आश्रय स्थल, ढाल्लामाजरा, विकास खंड, पुवांरका का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंश के देखभाल की स्थिति पर मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त किया, लेकिन गोवंश के मूत्र आदि के कारण शेड के बाहर हो रही कीचड़ पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पुवांरका को निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।