फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District tour of three ministers today

एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़क बनी, टर्मिनल निर्माण की संभावना बढ़ी

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
District tour of three ministers today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट को लोक निर्माण विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर जाने वाली सड़क का निर्माण करके नेशनल हाईवे से जोड़ दिया गया है। इससे सिविल एयरपोर्ट के टर्मिनल का निर्माण जल्द प्रारंभ होने की संभावना प्रबल हो गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क को हॉट मिक्स प्लांट से निर्मित कर शुक्रवार को ग्राम अहमदपुर के समीप नेशनल हाईवे 344 की सर्विस रोड से जोड़ दिया गया है। सरसावा नगर से सिविल एयरपोर्ट जाने के लिए नकुड़ रोड फ्लाईओवर की दूरी ढाई किलोमीटर तथा इसके बाद एयरपोर्ट सड़क की लंबाई डेढ़ किलोमीटर है। ऐसे में सरसावा से मात्र चार किलोमीटर दूर सिविल एयरपोर्ट का मुख्य द्वार होगा। नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट जाने में चंद मिनट लगेंगे। सिविल एयरपोर्ट के गेट से नेशनल हाईवे की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है। एयरपोर्ट सड़क का एक सिरा टी प्वाइंट पर आकर सरसावा व नकुड़ के लिए तथा दूसरा रास्ता नेशनल हाईवे पर जाने वाली सर्विस रोड पर मिलता है। भविष्य का ध्यान रखते हुए सड़क की चौड़ाई सात मीटर रखी गई है।
विज्ञापन

देश के नक्शे पर मिलेगी पहचान
व्यापार मंडल सरसावा के अध्यक्ष महावीर गुप्ता का कहना है कि सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र का आर्थिक विकास तेजी से होगा। व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी। सरसावा को देश के नक्शे पर प्रमुखता से पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी
ग्राम अहमदपुर निवासी किसान विकास का कहना है कि एयरपोर्ट बनने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। यहां की सब्जियों और आम का स्वाद देश के अन्य हिस्सों के लोग ले सकेंगे।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर बढे़गा
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर ढाबा चेन चलाने वाले सरदार जरनैल सिंह ने कहा कि सिविल एयरपोर्ट बनना क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व कदम साबित होगा। एयरपोर्ट से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी ग्रोथ करेगा।
सभी को मिलेगा फायदा
भाजपा नगराध्यक्ष सुशील कांबोज ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से सभी वर्गों का समान रूप से फायदा होगा जिससे क्षेत्र में संसाधन भी बढ़ेंगे और तरक्की भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed