फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District topper with 99.8 percent marks

99.8 फीसदी अंकों के ओजस्वी बनी जिला टॉपर

Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
District topper with 99.8 percent marks
सहारनपुर। सीबीएसई में हाईस्कूल के परिणाम में बाजी बेटियों के नाम रही है। रेनबो स्कूल की ओजस्वी अनेजा ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ जनपद टॉप किया। देवबंद के दून वैली स्कूल के शिरिष गुप्ता और रामपुर मनिहारान के बिल क्लिंटन स्कूल की स्वाति देवी संयुक्त रूप से दूसरे तथा आशा मॉडर्न स्कूल के पांच तथा सेंट मैरीज एकेडमी की एक छात्रा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ओजस्वी अनेजा ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉपर बनी। ओजस्वी चंद्रनगर की रहने वाली है, उसके पिता विनय मेडिकल एजेंसी चलाते हैं, जबकि मां निधि गणित की शिक्षक हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से रामपुर मनिहारान के बिल क्लिंटन पब्लिक स्कूल की स्वाति और देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल के शिरिष गुप्ता रहे। दोनों ही को 99.6 फीसदी अंक मिले। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से आशा मॉडर्न स्कूल की गौरी, प्राची, श्रृद्धा, तान्या और अक्षित तथा सेंट मैरीज एकेडमी से मान्या टक्कर रहीं। सभी ने एकसमान 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि जिले के टॉप थ्री में शामिल आठ विद्यार्थियों में छह लड़कियां हैं। यानी हाईस्कूल में बेटियों की सफलता का डंका बजा है।
विज्ञापन

आंखों में तकलीफ के बावजूद धैर्य बने स्कूल टॉपर
हाईस्कूल में दिल्ली पब्लिक स्कूल के टॉपर रहे धैर्य सुनेजा को 99 फीसदी अंक मिले हैं। धैर्य को मायोपिया नाम की बीमारी है, जिसमें वह ठीक से देख नहीं पाते हैं, इसके बावजूद वह टॉपर बने हैं। उनकी मां शशि कोचिंग सेंटर चलाती हैं। शशि ने बताया कि देखने में तकलीफ होने के बावजूद धैर्य कड़ी मेहनत करता है। कक्षा नौ में रहते हुए वह अपनी ही कक्षा के बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था। दसवीं में भी उसने दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया है। प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह का कहना है कि धैर्य जुनूनी और मेहनती छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर स्कूलों का शत-प्रतिशत परिणाम रहा
सहारनपुर। जनपद के ज्यादातर स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसे लेकर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सफलता की खुशी मनाई।
जिले भर में सीबीएसई के 110 से अधिक स्कूल हैं, जिनके 8345 बच्चे हाईस्कूल में पंजीकृत थे। इनमें से 8256 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। छात्र और छात्राओं की सफलता के अलग-अलग आंकड़ों को देखें तो 3346 लड़कियों के सापेक्ष 3326 छात्राएं पास हुईं। उत्तीर्ण हुई लड़कियों का परिणाम 99.40 फीसदी रहा। छात्रों की बात करें तो 5009 लड़के पंजीकृत थे, जिनमें से 4930 पास हुए। 98.42 फीसदी लड़के सफल हुए। स्कूलों की बात करें तो ज्यादातर स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। रेनबो स्कूल में 181 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी पास हुए हैं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र रावत ने सभी को बधाई दी। पाइनवुड पब्लिक स्कूल में 264 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी सफल हुए हैं। यहां हर्षिता कालरा ने 99 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने मेधावियों को बधाई दी। सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कुल 241 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता पाई है। यहां रितिक अनेजा ने 97 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला और प्रबंध समिति सदस्य अमर गुप्ता ने मेधावियों को बधाई दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां धैर्य सुनेजा ने 99 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह ने मेधावियों के साथ मिलकर खुशी मनाई। सोफिया गर्ल्स स्कूल में कुल 157 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी पास हुए। यहां अदिति अरोड़ा ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया। ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 99.2 फीसदी अंकों के साथ सार्थक सिंह ने स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सेठी ने मेधावियों को बधाई दी। सेंट थॉमस स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां स्पर्श सिंघल 89 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने। डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 98 फीसदी अंकों के साथ राहुल गुप्ता टॉपर बने। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मेधावियों को बधाई दी। सेंट थॉमस एकेडमी, एमआरएस मेमोरियल स्कूल, केएलजी पब्लिक स्कूल और स्प्रिंग बेल्स स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।

जिले के टॉप थ्री
जिले में स्थान - पहला
नाम - ओजस्वी अनेजा
स्कूल का नाम - रेनबो पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 99.8 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 100, गणित - 100, विज्ञान - 100, सामाजिक विज्ञान - 100, हिन्दी - 99
जिले में स्थान - दूसरा
नाम - स्वाति देवी
स्कूल का नाम - बिल क्लिंटन स्कूल।
प्राप्तांक - 99.6 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - हिन्दी - 100, गणित - 100, सामाजिक विज्ञान - 100, विज्ञान - 99, अंग्रेजी - 99
जिले में स्थान - दूसरा
नाम - शिरिष गुप्ता
स्कूल का नाम - दून वैली पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 99.6 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - हिन्दी - 100, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी - 100, गणित - 100, अंग्रेजी - 99, विज्ञान - 99
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - मान्या टक्कर
स्कूला का नाम - सेंट मैरीज एकेडमी
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 100, हिन्दी - 100, गणित - 100, सोशल स्टडीज - 99, विज्ञान - 98
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - प्राची मित्तल
स्कूल का नाम - आशा मॉडर्न स्कूल
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - विज्ञान - 100, आईटी - 100, अंग्रेजी - 99, हिन्दी - 99, गणित - 99
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - गौरी अग्रवाल
स्कूल का नाम- आशा मॉडर्न स्कूल
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - आईटी - 100, गणित - 100, अंग्रेजी - 99, हिन्दी - 99, सामाजिक विज्ञान - 99
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - श्रृद्धा ईशपुजानी
स्कूल का नाम - आशा मॉडर्न स्कूल
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - आईटी - 100, सामाजिक विज्ञान - 100, गणित - 100, हिन्दी - 99, अंग्रेजी - 98
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - तान्या मलिक
स्कूल का नाम - आशा मॉडर्न स्कूल
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - आईटी - 100, सामाजिक विज्ञान - 100, विज्ञान - 99, अंग्रेजी - 99, हिन्दी - 99
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - अक्षित गर्ग
स्कूल का नाम - आशा मॉडर्न स्कूल
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - आईटी - 100, सामाजिक विज्ञान - 100, गणित - 100, विज्ञान - 100, अंग्रेजी - 97

रैनबो स्कूल की टॉपर्स ओजस्वी को उठाकर खुशी मनाते छात्र छात्राएं

रैनबो स्कूल की टॉपर्स ओजस्वी को उठाकर खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed