फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District School Inspector inspected the examination centers

जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
District School Inspector inspected the examination centers
बोर्ड के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते डीआइओएस। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षों के भीतर सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर, विद्यालय परिसर की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, शौचालयों, पेयजल आदि की व्यवस्था देखी। खामियों को परीक्षा से पूर्व दूर कर लेने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सबसे पहले दोपहर 12:40 बजे सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी पहुंचे। यहां दसवीं और 12वीं के 686 विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया है, जिसके लिए 13 कक्षों में परीक्षाएं चलेंगी। प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर लगे पाए गए। अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक मिली। इसके बाद दोपहर 01:10 बजे वह किसान मजदूर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां 514 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 18 कक्ष तैयार किए जाने हैं। प्रत्येक कक्ष में दो -दो सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर लगे मिले। बिजली और जनरेटर की व्यवस्था ठीक मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक दोपहर 01:40 बजे डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा पहुंचे। यहां यहां दसवीं और 12वीं के 625 विद्यार्थियों के लिए 15 कक्ष तैयार किए गए हैं। तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। दोपहर 2:13 मिनट पर जिला विद्यालय निरीक्षक जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर पहुंचे। 474 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 12 कक्ष तैयार किए गए हैं। यहां भी सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed