{"_id":"62867be5c669e55a7968a280","slug":"district-hospital-s-opd-will-be-monitored-from-lucknow-headquarters-saharanpur-news-mrt5892969144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्ताल की ओपीडी पर लखनऊ मुख्यालय से रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्ताल की ओपीडी पर लखनऊ मुख्यालय से रहेगी नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब जिला अस्पतालों की ओपीडी में चिकित्सकों पर लखनऊ से नजर रखी जाएगी। इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं ने सीसीटीवी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
महानगर में एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड समेत करीब 15 कक्षों में अलग-अलग डॉक्टर की ओपीडी चलती है। ओपीडी का समय प्रात: आठ से दोपहर 2 बजे तक है। हालांकि ज्यादातर ओपीडी में डॉक्टर नौ व दस बजे के बाद ही पहुंचते हैं। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार डॉक्टर समय से पहले उठ जाते हैं। ऐसे में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर मरीजों को देखते हैं। जिला महिला अस्पताल में भी अलग-अलग ओपीडी चलती है। वहां महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक बैठती हैं। यहां भी डॉक्टर समय से नहीं पहुंचती हैं। अब डॉक्टर की इस तरह मनमानी नहीं चल सकेगी। शासन के आदेश पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण ने सभी जिला अस्पतालों को पत्र जारी कर प्रत्येक ओपीडी में सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन सीसीटीवी के जरिए ओपीडी को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ने को कहा है। जिससे मुख्यालय में बैठकर ओपीडी पर नजर रखी जा सके। माना जा रहा है कि इससे ओपीडी की व्यवस्था में सुधार आएगा और मरीजों को समय से डॉक्टर मिलेंगे।
दवा वितरण काउंटर पर भी लगेंगे कैमरे
महानिदेशक ने जिला अस्पतालों के दवा वितरण काउंटरों पर भी सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं, जिससे दवा वितरण की व्यवस्था पर नजर रखी जा सके। अस्पतालों में अक्सर देखा गया है कि दवा वितरण काउंटर पर फार्मासिस्ट की जगह केवल इंटर्न वितरित करते हैं। जिससे कई बार मरीजों को गलत दवा दी जा सकती है।
विज्ञापन
कई जगह पहले से सीसीटीवी
-एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में पहले से सीसीटीवी लगे हैं। इमरजेंसी वार्ड में तीन और जिला महिला अस्पताल में कुछ जगह कैमरे लगे हैं। हालांकि अभी तक ओपीडी और दवा वितरण केंद्रों पर कैमरे नहीं हैं।
महानिदेशक की ओर से एक पत्र आया है। सभी ओपीडी और दवा वितरण काउंटर पर सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और दवा काउंटर पर सीसीटीवी लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि कुछ कैमरे हमारे यहां पहले से लगे हैं।-डॉ. रमेश चंद्र, सीएमएस एसबीडी जिला अस्पताल