फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute over encroachment, fierce fight between traders

Saharanpur News: अतिक्रमण पर रार, व्यापारियों में जमकर मारपीट

Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dispute over encroachment, fierce fight between traders
शारदानगर में मारपीट के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी को ले जाते प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुर
सहारनपुर। सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दो व्यापारियों को उठाकर थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। देर शाम तक पार्षद और अन्य गण्यमान्यों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी था।
विज्ञापन

नगर निगम शारदानगर में सीसी रोड का निर्माण करा रहा है। सड़क के दोनों ओर नाले तक अतिक्रमण है। सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए नगर निगम सड़क की वास्तविक चौड़ाई चाह रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी हंगामा हो चुका है। बीते करीब डेढ़ महीने से अतिक्रमण हटवाने के प्रयास चल रहे हैं। नगर निगम चाहता है कि व्यापारी और अन्य लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता प्रवर्तन दल को साथ लेकर अतिक्रमण पर निशान लगाने पहुंचा था। इसी दौरान अतिक्रमण हटा चुके व्यापारियों की अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दो व्यापारी पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यापारी के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल गुरुंग और दल के सदस्य बीच-बचाव कराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। इसके बाद अन्य व्यापारी और पार्षद संजय सैनी थाने पहुंचे। थाना कुतुबशेर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में हैं वार्ता चल रही है।

शारदानगर में मारपीट के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी को ले जाते प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुर

शारदानगर में मारपीट के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी को ले जाते प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed