{"_id":"627e75d9c4494976a12133da","slug":"dispute-broke-out-between-three-drunk-friends-in-saharanpur-a-young-man-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: नशे में धुत तीन दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: नशे में धुत तीन दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक युवक की चाकू मारकर हत्या
Fri, 13 May 2022 08:44 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 08:44 PM IST
सार
कोतवाली सदर बाजार नवादा रोड स्थित मोहल्ला काजीपुरा निवासी अकरम (28) पुत्र शफीक बृहस्पतिवार की रात 12 बजे अपने दोस्त नूर बस्ती निवासी अरशद और दानिश के साथ बैठा था। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे में थे। तीनों युवकों के बीच मजाक-मजाक में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। अकरम पर उसके साथियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर पर आधी रात में नशे में धुत तीन दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल युवक अकरम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार नवादा रोड स्थित मोहल्ला काजीपुरा निवासी अकरम (28) पुत्र शफीक बृहस्पतिवार की रात 12 बजे अपने दोस्त नूर बस्ती निवासी अरशद और दानिश के साथ बैठा था। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे में थे। तीनों युवकों के बीच मजाक-मजाक में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। अकरम पर उसके साथियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकरम की मां सितारा की तहरीर पर पुलिस ने दानिश और अरशद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी दानिश और अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय तीनों युवक नशे में थे।
विज्ञापन