फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute between tow parties in old enmity in Saharanpur seven injured including two women

यूपी: सहारनपुर में पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार, दो महिलाओं समेत सात घायल

Tue, 19 Apr 2022 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Apr 2022 08:54 AM IST
सार

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके के गांव शाहपुर बांस में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार चले, जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए है। 

विज्ञापन
Dispute between tow parties in old enmity in Saharanpur seven injured including two women
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो गुटों में पुरानी रंजिश में भिड़ गए। विवाद में दोनों गुटों में धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों में दो महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना मिर्जापुर इलाके के गांव शाहपुर बांस में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार चले, जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव शाहपुर बांस निवासी चेतराम व अमित के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें अमित कुमार (40), सागर (18) पुत्र अमित, कविता (35) पुत्री मुकन्दा, कुलदीप (19) पुत्र मांगेराम, कस्तूरी (80) पत्नी मुकन्दा व दूसरे पक्ष से चेतराम (50) पुत्र मुक्तयार व शिवकुमार (16) पुत्र चेतराम गंभीर घायल हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को रात में बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed