फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disability will not be a hindrance in becoming self-reliant.

आत्मनिर्भर बनने में दिव्यांगता नहीं बनेगी बाधक

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disability will not be a hindrance in becoming self-reliant.
सहारनपुर। आत्मनिर्भर बनने में दिव्यांगता बाधक नहीं बनेगी। दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित कराकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके तहत छोटा कारोबार स्थापित करने को दिव्यांगजनों को ऋण और अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में 15550 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं, जो पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। पुनर्वास योजना के तहत दिव्यांगजनों को कारोबार स्थापित कराया जाएगा। सब्जी, खोखा, रेहड़ी या फिर कोई भी छोटा कारोबार शुरू करने के लिए आवेदनकर्ता को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा, जिसमें 2500 रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इसको लेकर दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में दिव्यांगजनों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू की स्थितियां ठीक होने पर कार्यालय में भी इनके आवेदन लिए जाएंगे। इससे पूर्व पात्र दिव्यांगजन पोर्टल पर पात्र दिव्यांग आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

साधारण ब्याज की दर पर मिलेंगे 20 हजार
सहारनपुर। इसके अलावा दिव्यांगजन को वित्तीय सहायता के रूप में वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ऋण के रूप में 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी, जिसमें 15 हजार रुपये की धनराशि पर चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज लगेगा। इसके अलावा पांच हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड दिव्यांगजनों की संख्या
सढौली कदीम 955
मुजफ्फराबाद 1380
पुवांरका 900
बलियाखेड़ी 1084
सरसावा 999
नकुड 1051
गंगोह 1237
रामपुर मनिहारान 991
नागल 1230
नानौता 923
देवबंद 1054
शहरी क्षेत्र 2806
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण दिया जाएगा। ताकि वह कारोबार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है।
-अभय श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed