फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DIG Upendra Agarwal will be awarded the gold medal

स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल

Tue, 11 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
DIG Upendra Agarwal will be awarded the gold medal
डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए घोषित पुरस्कारों की सूची में उन्हें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने एक साल में ही मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। इनमें मुख्य रूप से सीएए - एनआरसी के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद शांति व्यवस्था बनाए रखना, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालना, लोगों को जागरूक करना, कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्यों तक सुरक्षित भिजवाना और अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई करना शामिल रहा है। इसके अलावा मंडल में बेहतर पुलिसिंग के दिशा निर्देशों में भी उन्हें नियमित रूप से अपनी सक्रियता दिखाई है। उपेंद्र अग्रवाल इससे पहले एसएसपी के रूप में भी जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अभी तक जारी पुरस्कारों की सूची में पुलिस उपनिरीक्षक राजीव कुमार यादव का नाम भी है। उन्हें सिल्वर श्रेणी के लिए चुना गया है। राजीव कुमार यादव पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के समय पीआरओ भी रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनका इटावा में स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी कार्यालय के मुुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अभी और नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed