{"_id":"61e5b7330dc6e51f61174120","slug":"did-not-talk-to-sp-asp-press-conference-in-noida-today-saharanpur-news-mrt573716642","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनी सपा से बात, नोएडा में आसपा की पत्रकार वार्ता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनी सपा से बात, नोएडा में आसपा की पत्रकार वार्ता आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गठबंधन को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समाजवादी पार्टी से बात नहीं बन सकी है। सोमवार तक का दिया गया समय भी बिना किसी नतीजे के बीत गया। ऐसे में आजाद समाज पार्टी मंगलवार यानि आज नोएडा में पत्रकार वार्ता कर चुनाव लड़ने पर लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी।
पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने तीन दिन पहले लखनऊ में अखिलेश यादव पर दलित विरोधी होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके तुरंत बाद प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें आजाद समाज पार्टी के एजेंडे में शामिल शर्तों पर विचार कर गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी को 17 जनवरी की शाम तक का समय दिया गया था, लेकिन 17 जनवरी की तारीख भी बिना गठबंधन हुए ही बीत गई। ऐसे में पार्टी के सामने सियासी संकट पैदा हो गया है, क्योंकि चंद्रशेखर की अखिलेश यादव के साथ मीटिंग की चर्चाएं कई बार सामने आई हैं। गठबंधन को लेकर भी महीने भर से चर्चा रही है, लेकिन अब आजाद समाज पार्टी मान चुकी है कि समाजवादी पार्टी के साथ उनकी दाल गलने वाली नहीं है। ऐसे में पार्टी ने मंगलवार यानि आज नोएडा में पत्रकार वार्ता बुलाई है, जिसमें पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद चुनावी रणनीति को मीडिया के साथ साझा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने समाजवादी पार्टी के साथ सोमवार तक गठबंधन नहीं हो पाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नोएडा में होने वाली पत्रकार वार्ता में चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी की स्थिति को साफ करेंगे।