{"_id":"68a6275895219ca2a008ddc2","slug":"dhaba-operator-attacked-with-an-axe-after-entering-his-house-shot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156741-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर में घुसकर ढाबा संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर में घुसकर ढाबा संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली मारी
Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
तीतरों के झाड़वन में ढाबा संचालक पर हमले के बाद जुटी भीड़। संवाद
तीतरों(सहारनपुर)। झाड़वन गांव निवासी ढाबा संचालक अंकित भगत पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद कमर में गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अंकित तंत्रमंत्र की क्रिया भी करता है। आरोप है कि हमलावर के भाई की हालत में तंत्रमंत्र से सुधार नहीं हुआ। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अंकित भगत गांव में ही बस स्टैंड पर ढाबा संचालित करने के साथ घर पर तंत्रमंत्र की क्रिया भी करता है। मंगलवार रात वह परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। बुधवार तड़के पांच बजे बाइक सवार तीन हमलावर उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। पत्नी सुमन ने अंकित को कमरे से बाहर बुलाया, तभी हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर मां कुंता और भाई शुभम कुमार वहां पहुंचे, तभी हमलावरों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से अंकित वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल के चाचा अरविंद ने नकुड़ के ग्राम फेरूमजरा निवासी महिपाल कश्यप व उसके दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल के भाई शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी महिपाल कश्यप भी तांत्रिक क्रिया करता है। वह अपने भाई मोहन का उपचार कराने के लिए उसके भाई अंकित के पास लाया था। आरोपी ने आराम न होने पर अपने रुपयों को वापस देने का दबाव बनाया था, जिस पर सारे रुपये लौटा दिए थे, लेकिन गाड़ी के तेल का पैसा रह गया था। इसको लेकर वह रंजिश रख रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
चार साल पहले हुई थी तंत्र क्रिया करने वाले सगे भाइयों की हत्या
18 नवंबर 2021 में भी कोतवाली के ग्राम मोहनपुरा में तंत्र क्रिया करने वाले सगे भाई पुन्नू व लीलू की उनके भोगी वाला स्थित खेत में हत्या कर दी थी। इस घटना का आज तक भी खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी हत्या भी तंत्र क्रिया का मनमाफिक परिणाम नहीं मिलने पर क्षुब्ध होकर की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोग शारीरिक बीमारियों के चिकित्सीय उपचार की बजाय तंत्र क्रिया करने वाले भगत, ओझा के चक्कर में पड़कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अंकित के साथ तंत्रमंत्र के रुपयों के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- शशि प्रकाश शर्मा, सीओ गंगोह