सहारनपुर। महानगर में राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के साथ राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का शृंगार किया गया।
विजय कॉलोनी में राधा-कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। गायक शारदा भारद्वाज व परीति गुप्ता ने भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिय बना दिया। उन्होंने राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान रेनू भारद्वाज, भव्या भारद्वाज, अंजनी, अनुराग भारद्वाज, पारस भारद्वाज मौजूद रहे। उधर, श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। माता राधा रानी का शृंगार कर 56 भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान सुदर्शन जुनेजा, राजीव वधवा, नितिन खुराना, प्रवीण ठकराल, विपिन टुटेजा, बबलू, गगन नागपाल, संजीव गांधी मौजूद रहे। इनके अलावा मंदिरों में शाम के समय राधा-कृष्ण का पूजन कर भोग अर्पित कर आरती उतारी गई।