फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees visited Maa Shakambhari on Chaturdashi

चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने किए मां शाकंभरी के दर्शन

Wed, 20 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Maa Shakambhari on Chaturdashi
शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को पहुंचे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेले की चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। हालांकि मेले में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

बता दे कि पिछले पखवाड़े से सिद्धपीठ में नवरात्र मेला लगा है। मेले में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही थी, परंतु विगत दो दिन पूर्व मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन द्वारा सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया था। इसके चलते शाकंभरी में कम श्रद्धालु ही पहुंचे। श्रद्धालुओं की भक्ति कम नहीं हो पाई और श्रद्धालु पैदल ही 7 से 8 किमी चलकर सिद्धपीठ तक पहुंचे। मंगलवार को चतुर्दशी पर हालांकि श्रद्धालु कम ही पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रथम बाबा भूरा देव के दर्शन करने के उपरांत मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं देश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा रकदंतिका मंदिर, सहंस्रा ठाकुर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य आश्रम में भी सहजानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed