{"_id":"62a62c8c9144c003ab16ac36","slug":"devotees-bus-overturned-on-the-roadside-25-injured-saharanpur-news-mrt592628857","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं की बस, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं की बस, 25 घायल
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में बस को क्रेन से निकलवाती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 3 और संबंधित
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। महाराष्ट्र से केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। इन्हें पुलिस ने हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से 15 श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी 50 श्रद्धालुओं से भरी बस गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में देहरादून सहारनपुर हाईवे पर शिवालिक ढाबे के पास खाई में पलट गई। बस के पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें बस से बाहर निकाला और हरोड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल 15 श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि घायलों में चंद्रकांत, गोरीनाथ, मनीनाथ, कमल, हंसराज, मानता बाई, कमला बेन, लक्ष्मण, सुनीता, ज्योति, शिव कुमार, किरण, गौरव, हीरा लाल, सत्यप्रकाश को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी पाए और दुर्घटना में स्वस्थ बचे श्रद्धालुओं को दूसरी बस की व्यवस्था करके उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

सहारनपुर के गागलहेड़ी में हुए बस हादसे का शिकार श्रद्वालुओं से जानकारी लेती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन