{"_id":"62a62c85bec5541b1e4192c7","slug":"devotees-bus-overturned-on-the-roadside-25-injured-saharanpur-news-mrt5925580138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस टीमें
संवाद न्यूज एजेेंसी
सहारनपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अभी तक 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस के साथ तीन टीमों को लगाया गया है, जो वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी करने में जुटी है। पुलिस टीमों ने शनिवार की रात, रविवार को दिन और रात में खाताखेड़ी, 62 फुटा रोड, ढोलीखाल, लोहानी सराय, मोहल्ला छत्ता जंबूदास, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, नदीम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, एकता कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, नखासा बाजार, चौकी सराय सहित अनेक इलाकों में दबिश दी। ज्यादातर आरोपी इन्हीं क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उपद्रवियों में भी कार्रवाई को लेकर दहशत का माहौल है। ऐसे कई आरोपी हैं, जो चिह्नित किए जा चुके हैं, लेकिन घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस टीमें इनकी गिरफ्तारी को आरोपियों को ठिकानों पर भी दबिश दे रही हैं। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने गश्त बढ़ाई
पुलिस ने पैदल गश्त भी बढ़ा दी है। शाम के समय पुलिस ने घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड, चौकी सराय, चौक फव्वारा और कोर्ट रोड पर पैदल गश्त की। महानगर में कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली, थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर और देहात कोतवाली प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संवेेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
विज्ञापन
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए है। रविवार को महानगर के सभी थानों की पुलिस ने संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। अच्छी तरह उनके दस्तावेज चेक करने के बाद ही जाने दिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जा रही है। साइबर सेल को भी इसके लिए लगाया गया है। - आकाश तोमर, एसएसपी