फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotee dies in collision of two bikes, partner is serious

दो बाइकों की टक्कर में श्रद्धालु की मौत, साथी गंभीर

Thu, 14 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotee dies in collision of two bikes, partner is serious
दो बाइकों की टक्कर में श्रद्धालु की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी रोड पर भागू वाला गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हुई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर जनपद के थाना जठलाना के गांव गुमथला राव निवासी रिंकू पुत्र हरिराम अपने दोस्त रोहित पुत्र रामकुमार के साथ बाइक के द्वारा शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। गांव भागूवाला के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने यूपी 112 पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी बेहट पहुंचाया, यहां पर चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित का उपचार किया जा रहा है। बेहट कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि मृतक का शव रात 12 बजे सीएचसी लाया गया। उस समय पंचनामा नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed