फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development of Paschimanchal is possible only with the creation of Greater Delhi

ग्रेटर दिल्ली के निर्माण से ही पश्चिमांचल का विकास संभव

Sun, 17 Nov 2019 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Development of Paschimanchal is possible only with the creation of Greater Delhi
ल्लि रोड स्थित गुर्जर भवन में पथिक सेना की बैठक में विचार रखते राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा ग्रेटर दिल्ली राज्य के निर्माण से ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है, इसलिए जनहित में इसका पुनर्गठन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से दो दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद प्रदीप चौधरी को भी सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को गुर्जर भवन सभागार में ग्रेटर दिल्ली के निर्माण की मांग को पथिक सेना के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि करीब 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में शासन और प्रशासन के बेहतर प्रबंधन में सरकारी मशीनरी फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब उच्च न्यायालय 700 किलोमीटर दूर हो, ऐसे में जनता को सस्ता और सुलभ न्याय कैसे मिल सकता है। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सहित 17 जिलों को दिल्ली में शामिल करके ग्रेटर दिल्ली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कमाई का 70 फीसदी हिस्सा पश्चिमांचल से राजस्व के रूप में आता है, लेकिन यहां विकास कार्यों पर मात्र 18 प्रतिशत ही खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर दिल्ली निर्माण की मांग को दो दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने सांसद प्रदीप चौधरी को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और उनसे संसद में ग्रेटर निर्माण की आवाज उठाने की मांग की। इसमें वारिस वारसी, कुलदीप त्यागी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता ओमपाल सिंह ने की। संचालन ऋषिपाल सिंह ने किया। इसमें बाबी चौधरी, राहुल गुर्जर, अरुण राणा, अशोक आर्य, मनोज प्रधान अहमदपुर, प्रदीप चौधरी, अजय चौधरी, प्रकाश चंद धीमान, बोधराम धीमान, नीरज चौधरी, मुकेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed