{"_id":"63349729e717c1746306c2e3","slug":"development-authority-took-action-of-demolition-on-illegal-colonies-saharanpur-news-mrt6073434198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चला बुलडोजर: तीन अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, टीम ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चला बुलडोजर: तीन अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, टीम ने दी ये चेतावनी
Thu, 29 Sep 2022 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:27 PM IST
सार
सहारनपुर में तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। विकास प्राधिकरण की टीम का कहना है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इनमें मल्हीपुर रोड पर रेलवे फाटक से आगे स्थित एक कॉलोनी और टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित दो कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के सचिव रामजीलाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण की टीम ने मल्हीपुर रोड पर रेलवे फाटक से आगे करीब 20 बीघा भूमि पर बनी कॉलोनी में आरसीसी सड़क का निर्माण कर पिछले चार-पांच साल से निर्माण कार्य चल रहा था। इसके अलावा मिनी बाईपास रजबहा पटरी जंधेड़ी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर करीब 13-14 वर्ष पूर्व 25 बीघा भूमि पर आरसीसी की सड़क बनाकर कॉलोनी काटी जा रही थी। यहीं पर पांच बीघा भूमि पर कॉलोनी काटने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
अब विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से इन तीनों कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड
इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा एवं पीके शर्मा, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, शील कुमार जैन, रोहित कुमार, सुधीर कुमार और प्रदीप गोयल, मदनपाल, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार