देवबंद में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, तीन बच्चों का था पिता
राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर बुधवार रात एक कार ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एक बैंक्वेट हॉल के समीप हुआ। हादसे में एक युव घायल हो गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
घायल युवक की पहचान बरला, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी माजिद (32) के रूप में हुई। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मजदूरी कर चलाता था परिवार
माजिद शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद परिवार पर संकट का साया छा गया।
कार चालक हिरासत में
इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई साजिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हेलमेट पहने था युवक
हादसे के समय माजिद ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि गंभीर चोटें लग गईं।