{"_id":"60a55b908ebc3e29b573720d","slug":"despite-the-strictness-of-the-police-people-are-not-agreeing-saharanpur-news-mrt539028985","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे लोग
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगर व क्षेत्र में लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दुकानों को मिली छूट के चलते अन्य दुकानदार भी फायदा उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बुधवार को पुलिस की सख्ती के बावजूद सड़कों पर भीड़ रही जिस कारण कई बार जाम स्थिति भी बन गई।
प्रदेश सरकार द्वारा महामारी के बचाव से प्रदेश भर में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गयी है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समयावधि के दौरान दूध, दवाई, फल सब्जी, किरयाना की बिक्री की अनुमति दी हुई है। इसमें सुबह सात से दुपहर 12 तक ही निर्धारित दुकानें खुल सकती हैं। कुछ दुकानों को मिली छूट की आड़ में अन्य लोग भी अपनी दुकानें खोल रहे हैं। एसडीएम और कोतवाली प्रभारी ने बाजारों का भ्रमण कर ऐसे दुकानदारों को कई बार लताड़ा भी, लेकिन वे बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों को दुकान में बंद कर बाहर से ताला लगवा देते है। खरीदारी पूरी होने के बाद वे उसे शटर खोलकर बाहर निकाल देते हैं। ताकि पुलिस की आंख में धूल झोकी जा सके। इतना ही नहीं कुछ दुकानदारों ने अपना सामान घरों में ले जाकर रख दिया है तथा ग्राहकों को वहीं बुला कर भीड़ जमा कर रहे हैं। ऐसे मोहल्लों के लोग इनसे परेशान तो है लेकिन शिकायत करने से डरते हैं। इस कारण इनका काम बेखौफ चल रहा है। घर में दुकानदारी की सूचना पर एक सप्ताह पूर्व एसडीएम ने नगर के मोहल्ले में एक घर पर छापा मार कर रेडीमेड कपड़े बेचते हुए एक दुकानदार को पकड़ा था। उसे उठक-बैठक लगवा कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया था।