फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dermal Dermatitis for Students

छात्रों को खिलाई कृमिनाशक दवा

Fri, 11 Aug 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dermal Dermatitis for Students
बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सहारनपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा निशुल्क खिलाई गई। देवबंद सीएचसी में एसडीएम रामविलास यादव ने बच्चों को एलबेंडाजॉल दवाई खिलाकर किया।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को कीड़ों की दवाई खिलाई गई। छूटे बच्चों को 17 अगस्त को माप अप राउंड के अंतर्गत पुन: दवाई खिलाई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके मिश्रा ने अभिभावकों से कुपोषण, खून की कमी, थकावट से बचाने के लिए कीड़ों की दवाई अवश्य खिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. इंद्राज सिंह, रविंद्र कुमार, मोतीलाल, सुंदरलाल, शहजाद आदि रहे। रामपुर मनिहारान के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को एलबेंडाजॉल की दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंडिया टुडे कांवेंट एकेडमी, मदर लैंड पब्लिक स्कूल, चमन लाल कन्या इंटर कालेज में एलबेंडाजॉल की गोली वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डा. सर्वेश सिंह, एआरओ विनोद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी, माला वर्मा, सारिका सिंह, अरुणा, बबीता आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर मदरलैंड पब्लिक स्कूल ने प्रधानाचार्य डॉ. शालु कुमारी ने करीब 900 बच्चों को खुराक खिलवायी। इंडिया टुडे कांवेंट स्कूल में प्रधानाचार्य रेणू सैनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरडे़की में अब्दुल सत्तार अहमद ने एलबेंडाजॉल की खुराक वितरित की।  

गांव नंदपुर में खंड विकास अधिकारी सौरभ राजपूत के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया। इससे पूर्व खंड विकास कार्यालय पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों को स्वच्छता मिशन के बारे में अवगत कराया।

बीडीओ ने बताया कि आज अभियान में जो बच्चे गोली खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 17 अगस्त को दवाई वितरित की जाएगी। गंगोह में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई गयी। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनवर अंसारी ने छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों की वजह से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में  विस्तार से समझाया।

प्रबंधक योगेश कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य विजय कुमार, ऋषि कुमार, मैनपाल सिंह, विनय धीमान, नाथी राम, आनंद प्रकाश शर्मा, शमशेर आदि रहे। गागलहेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजॉल की गोलियां खिलाई गईं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सैय्यद मोहम्मद आजम खान ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवाई बच्चों के लिए सुरक्षित एवं असरदार होती है। इससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है।  

एसआर पब्लिक स्कूल, पायस पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ट स्कूल, एचबीएच इंटर कालेज, सिया राम इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थाओं में एल्बेंडाजोल की गोलियां छात्र छात्राओं को खिलायी गईं।  


बड़गांव के जड़ोदा पांड़ा स्थित एसडी नेशनल हाईस्कूल तथा बीएनडी इंटर कालेज में बच्चों को अध्यापकों ने कीड़े मारने की दवाइयां वितरित कीं। प्रधानाचार्य मनोज त्यागी ने बताया कि जब छात्रों को दवाइयां वितरित की जा रही थीं तो एक समुदाय विशेष के कुछ बच्चों ने दवाई लेने में आनाकानी की।

नागल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता चौ बिजेन्द्र सिंह ने शुभारंभ किया। डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम एक
सप्ताह तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed