फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband-Roorkee rail line project work picks up pace

देवबंद- रुड़की रेल लाइन परियोजन के कार्य ने गति पकड़ी

Mon, 11 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deoband-Roorkee rail line project work picks up pace
सहारनपुर। देवबंद-रुड़की रेल लाइन परियोजना के कार्य ने गति पकड़ी है। जनपद में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। अब गेहूं की फसल की कटाई के बाद प्रशासन अधिग्रहीत भूमि को कब्जे में लेने का कार्य करेगा। नई रेलवे लाइन में अधिग्रहीत भूमि का करीब 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिल गया है। किसानों के किसी प्रकार का विरोध नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने भी लाइनों के शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि कुछ माह बाद नई लाइन के ट्रैक पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच साल पहले केंद्र सरकार ने देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनाने की घोषणा की थी। करीब चार साल पहले इस नई रेलवे लाइन की परियोजना पर कार्य शुरू हो गया था। करीब 691 करोड़ की लागत की इस नई रेलवे लाइन परियोजना को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, मगर कोरोना संक्रमण काल और मुआवजे को लेकर किसानों से समझौते नहीं होने से काम बीच में रुक गया था। देवबंद से रुड़की तक 27.45 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन बननी है। जनपद सहारनपुर के 14 गांवों से 17 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इन गांवों में 86.26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। हरिद्वार जनपद में करीब 11 किमी रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जिसके लिए11 ग्रामों के किसानों की 51 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। अब प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का काम पूरा लिया है, साथ ही करीब 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दे दिया है। अब किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं होने पर इस परियोजना के कार्य ने गति पकड़ी है। ऊर्जा निगम ने लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। संसद में पेश किए गए आम बजट में इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम
सहारनपुर। देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनने से यात्रियों को इसका लाभ होगा। दिल्ली से रुड़की तक की दूरी 33 किलोमीटर कम हो जाएगी। ट्रेन अभी तक रुड़की वाया टपरी होकर जाती है। नई लाइन बनने से देवबंद से सीधे रुड़की जाएगी। दूरी कम होने पर यात्रा में समय बचेगा और किराया भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

787 किसानों को मिल चुका मुआवजा
सहारनपुर। देवबंद- रुड़की रेल लाइन परियोजना में जनपद के 14 ग्रामों के 919 किसानों की 86.26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। इनमें से अभी तक 787 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। 132 किसानों को मुआवजा दिया जाना है।
इन गांवों से होकर गुजरेगी
सहारनपुर। नई रेलवे लाइन जनपद के 14 ग्रामों जाटौल, मंझौल जबरदस्तपुर, नियामत, बंहेड़ा खास, माजरी, साल्हापुर, राजपुर उर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर करंजाली, चकरामबाडी, दिवालहेड़ी, नूरपुर, देवबंद हदूद से होकर गुजरेगी।

देवबंद- रुड़की रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है, शेष को देने की प्रक्रिया चल रही है। लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। गेहूं की फसल कटने के बाद अधिग्रहीत भूमि पर कब्जे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपक कुमार, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed