फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband madarsa ATS reach to investigate one suspicious man arrested

देवबंद मदरसा : सात साल से रह रहे बांग्लादेशी छात्र को एटीएस ने हिरासत में लिया, पाक कनेक्शन की भी आशंका

Fri, 29 Apr 2022 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Apr 2022 10:33 AM IST
सार

एटीएस सूत्र बताते हैं कि यह छात्र बांग्लादेशी नागरिक है जो पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2015 से देवबंद में रह रहा था।

विज्ञापन
Deoband madarsa ATS reach to investigate one suspicious man arrested
गिरफ्तार छात्र तलहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गुरुवार देर रात्रि देवबंद में कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि युवक फर्जी आईडी के आधार पर देवबंद के नामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में इस्लामिक शिक्षा ग्रहण कर रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


हिरासत में आए युवक के पास से बांग्लादेशी करेंसी के अलावा कई पुस्तकें व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में एटीएस को बांग्लादेशी नागरिक की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी उसके तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात्रि करीब 1:30 बजे एटीएस नामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में पहुंची, जहां एटीएस अधिकारियों ने प्रबंधतंत्र को विश्वास में लेकर संस्था परिसर में बने छात्रावास के कमरा नंबर 61 से दो छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के छात्र को छोड़ दिया

पूछताछ करने और सभी दस्तावेज देखने के बाद एटीएस ने एक छात्र को असम राज्य का होने के चलते छोड़ दिया, जबकि दूसरा छात्र कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके चलते उस पर शक गहरा गया। सूत्र बताते हैं कि कमरे के बाहर रखी छात्र की एक अलमारी को खुलवा कर उसकी तलाश ली गई तो उसके अंदर से बांग्लादेशी करेंसी, वहीं की कुछ आईडी, पुस्तकें और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

2015 से देवबंद में रह रहा था बांग्लादेशी छात्र

एटीएस सूत्र बताते हैं कि यह छात्र बांग्लादेशी नागरिक है जो पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2015 से देवबंद में रह रहा था। वहीं, ये जानकारी भी मिली है कि एटीएस को उसके पास से जो मोबाइल मिला है, उसमें बहुत कुछ ऐसा मिला है जो उक्त छात्र के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में उसकी संदिग्ध गतिविधियों को उजागर कर रहा है।

हालांकि, अभी एटीएस की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उधर, ये भी बताया जा रहा है कि एटीएस ने दोनो युवकों को मुजफ्फरनगर से दिन के समय हिरासत में लिया था। बांग्लादेशी नागरिक अपने साथी के साथ किसी चिकित्सक के यहां दवा लेने गया था। रात्रि में एटीएस उसके कमरे की तलाशी लेने आई थी, जहां से कुछ आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। इसके चलते टीम एक छात्र को अपने साथ ले गई।

मेघालय का बनवाया था फर्जी आधार कार्ड

एटीएस द्वारा देवबंद से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेश के जनपद चटगांव निवासी छात्र का नाम तलहा तारूलकदार बिन फारुख है। वह दारुल उलूम देवबंद का छात्र है जो यहां अरबी आठवीं कक्षा का छात्र है।

एटीएस के अनुसार तलहा वर्ष 2015 से अपनी पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर देवबंद में रह रहा था। उसने अपने नाम से मेघालय का आधार कार्ड बनवाया था।

उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट, दो टका बांग्लादेशी करेंसी, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एटीएस के अनुसार बांग्लादेश निवासी इस छात्र को बृहस्पतिवार देर रात देवबंद से पकड़ा है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed