फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue outbreak not stopping, 20 more patients found

थम नहीं रहा डेंगू प्रकोप, 20 मरीज और मिले

Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak not stopping, 20 more patients found
सहारनपुर। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बीते चार दिन से प्रतिदिन 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि विभाग द्वारा की जा रही है। अभी तक जनपद में 340 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। खास बात यह है कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिला मलेरिया विभाग और निकायों के द्वारा एंटीलार्वा और फॉगिंग कराने के दावे किए जा रहे हैं, मगर बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग का दावा है कि जहां भी डेंगू और मलेरिया का मरीज मिलता है। संबंधित परिवार के अन्य मरीजों की जांच के साथ ही संबंधित जगह पर एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाती है। जिससे बीमारी फैलाने वाला मच्छर मर जाए और अन्य लोग बीमार न पड़ें। हकीकत यह है कि डेंगू के सभी मरीजों के घरों और मोहल्लों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। एसबीडी जिला अस्पताल तक में मच्छरों का प्रकोप है। एक डॉक्टर तक को डेंगू हो चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने सोमवार को 20 मरीजों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिस भी मरीज में डेंगू जैसे लक्षण नजर आते हैं उनकी तुरंत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव संभलहेड़ी, ब्लॉक पुवांरका के गांव सूमली, आदमपुर, गागलहेड़ी, ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव कपासी, हसनपुर, टपरी स्टेशन, सहजवा, सजयौरा गुर्जर, गडौला, कुरलकी, ब्लॉक सरसावा के गांव अलीपुरा, ब्लॉक नागल के गांव सजयेड़ी कोली तथा नगर के खाताखेड़ी और राजविहार कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 245 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें बुखार के भी 40 मरीज रहे। 62 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। सर्वेक्षण टीमों के द्वारा 1336 घरों पर जाकर 5379 लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने सोमवार को कई स्वास्थ्य शिविरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविरों पर मिले लोगों को बीमारियों से बचने की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- वर्जन
जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जांच और दवाएं भी शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग के साथ ही नगर निकायों के द्वारा भी एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। नतीजा यह रहा है कि जनपद में बुखार का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। लोगों को चाहिए कि वह बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed