{"_id":"618abf94fb4149330b4dfadb","slug":"dengue-confirmed-in-two-patients-saharanpur-news-mrt564130367","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि
सहारनपुर। मंगलवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार अभी तक जनपद में डेंगू के 399 मरीज मिले हैं। इसके अलावा वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को सात जगह स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें बुखार के 23 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सभी के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
वैक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय टीमें गांव और शहर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का इलाज कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव पहांसू, ब्लॉक देवबंद के गांव बास्तम, ब्लॉक पुवांरका के गांव दतौली रांघड़ और गांव चाटका, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव माजिपुर, ब्लॉक नागल के गांव पहाड़पुर तथा सहारनपुर नगर के मोहल्ला चंद्रनगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें कुल 187 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के 23 मरीज शामिल रहे, जिनको उपचार देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 648 घरों पर जाकर 2620 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया।
संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण
सहारनपुर। स्वास्थ्य शिविरों और संचारी रोगों की स्थिति जानने के लिए संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. निमेष चावला ने मंगलवार को ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव बीतिया का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बीमारियों तथा विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। एंटीलार्वा का छिड़काव तथा फॉगिंग के बारे में पूछा। आशा और आंगनबाड़ी के द्वारा बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया है या नहीं? यह भी पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भी लोगों को जागरूक किया।