{"_id":"618d5fe580bd1821c24c6db9","slug":"dengue-confirmed-in-five-patients-35-fever-patients-found-saharanpur-news-mrt564418076","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 35 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 35 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को भी डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। चिकित्सा विभाग इस बार अभी तक 406 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। बृहस्पतिवार को वैक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए छह गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के 35 मरीज मिले। उपचार के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि वैक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक पुवांरका के गांव सरकड़ी, ब्लॉक देवबंद के गांव तिघरी, ब्लॉक नागल के गांव बंदरजुड्डा, ब्लॉक गंगोह के गांव नूरखेड़ी, ब्लॉक नकुड़ के गांव भैरमऊ, और पांडली में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 324 मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया। इनमें बुखार के भी 35 मरीज शामिल रहे। बुखार के मरीजों को परामर्श और दवा दी गई। साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य टीमों के द्वारा 644 घरों पर जाकर 2597 लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, जिसमें संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं यह बताया गया। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, एसबीडी जिला अस्पताल में फीवर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। डेंगू वार्ड में एक रोगी भर्ती मिला। कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए जिला महिला अस्पताल में बने पीकू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।