फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of private school operators at BSA office

निजी विद्यालय संचालकों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of private school operators at BSA office
बीएसए कार्यालय पर धरना देते उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारी का घेराव करते हुए प्रमुख सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि निजी विद्यालयों का करीब एक हजार करोड़ रुपया सरकार पर बकाया है। यह पैसा एक सप्ताह के भीतर दिया जाए। अन्यथा विद्यालय संचालक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसी क्रम में 24 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की बड़ी संख्या है, जो फीस नहीं चुकाने की वजह से निजी विद्यालयों को छोड़कर सरकारी विद्यालयों में चले गए हैं। इन बच्चों को बिना टीसी के ही दाखिले दिए जा रहे हैं। इससे निजी विद्यालय संचालकों को नुकसान हुआ है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत करीब 25 लाख बच्चों को प्रदेेश भर के निजी विद्यालय पढ़ा चुके हैं, जिनकी शुल्क प्रतिपूर्ति सरकार ने नहीं की है, जो करीब 500 करोड़ रुपये बैठती है। प्रदेश सचिव अमजद अली व जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि त्रिभाषा संस्कृत अध्यापक आज भुखमरी के कगार पर हैं। त्रिभाषा अनुदान तत्काल बहाल किया जाए। महानगर अध्यक्ष गयूर आलम व महिला अध्यक्ष खदीजा तौकीर ने भी धरने को संबोधित किया। धरने में अशोक सैनी, विरेंद्र पंवार, अमजद अली, रविंद्र मलिक, समरीन फात्मा, रविंद्र चौधरी, प्रवीन गुप्ता, हंस कुमार, शगुन, मनोज मलिक, अमरीश, वरुण कुमार, राजकुमार, आकाश कुमार, आरती, चंचल, पायल, रितिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed