फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration by locking the registration office of advocates

अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया

Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by locking the registration office of advocates
राजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन करते सहारनपुर अधिवक्ता व कलेक्ट्रट अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। न्याय शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन और दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से निबंधन कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी रामजी लाल को सौंपा। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार सभागार में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए निबंधन कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी की। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए न्याय शुल्क के चलते जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का सिद्धांत प्रभावित हो रहा है। कहा कि किराया नियंत्रण अधिनियम की संख्या-13 सन 1972 में संशोधन करके क्षेत्राधिकार में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके बाद दोनों एसोसिएशन ने इसी मुद्दे को लेकर जनपद न्यायाधीश को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह और सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन अशोक पुंडीर ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

संचालन महासचिव रणवीर सिंह राठौर और नितिन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, विजय कुमार, राजेश सैनी, मान सिंह, रोहिल नजर, धनवीर सिंह, श्रवण कुमार, अस्मिता पुंडीर, जयवीर सिंह पुंडीर, जमाल साबरी, राधेश्याम पुंडीर, शाह आलम आदि मौजूद रहे।

राजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी करते करते सहारनपुर अधिवक्ता व कलेक्ट्रट अधिवक्ता बार एसोसिएशन

राजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी करते करते सहारनपुर अधिवक्ता व कलेक्ट्रट अधिवक्ता बार एसोसिएशन- फोटो : SAHARANPUR

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सहारनपुर अधिवक्ता व कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सहारनपुर अधिवक्ता व कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed