फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition in the colony, two constructions sealed

कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, दो निर्माण सील किए

Fri, 31 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demolition in the colony, two constructions sealed
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। एक ओर जहां 17 बीघा भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी की दीवारों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वहीं देहरादून रोड और टपरी मार्ग पर दो व्यवसायिक निर्माणों को सील किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा गांव जंधेड़ी के निकट मिनी बाईपास पर 17 बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी के चारों ओर दीवार बनाई गई है। सड़कें बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनाई गई दीवारों को ध्वस्त कराया। उन्होंने बताया कि टपरी मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा दो दुकानों का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए जा रहा है। उक्त दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा देहरादून रोड पर कैलाशपुर के निकट एक व्यक्ति द्वारा एक व्यावसायिक निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है। उक्त निर्माण को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed