फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition in illegal colony, two constructions sealed

अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण, दो निर्माण सील किए

Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demolition in illegal colony, two constructions sealed
मल्हीपुर रोड़ पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त करता विकास प्राधिकरण की जेसीबी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण और दो अलग-अलग जगहों पर दो निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद से कॉलोनाइजर्स और अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम सबसे पहले मल्हीपुर रोड पर पहुंची। यहां पेट्रोल पंप के सामने करीब पांच बीघा भूमि में काटी जा रही कॉलोनी में सड़कों के लिए किए गए डिमार्केशन और कुछ निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम लड़कियों के मदरसे के पास पहुंची। यहां एक व्यक्ति कॉलम खड़े कर अवैध निर्माण करा रहा था, जिसे सील किया गया। सील करने की दूसरी कार्रवाई चांद कॉलोनी के रहमानी चौक पर की गई। यहां एक व्यक्ति पांच दुकानों और गैलरी का निर्माण अवैध तरीके से करा रहा है। प्राधिकरण की टीम में अवर अभियंता विजयपाल सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, मेट मोहित, श्रीचरण, मदनपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed