{"_id":"67c9eb7efdbd72acfe0dc538","slug":"demolition-action-taken-in-two-illegal-colonies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-144165-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो अवैध काॅलोनियों में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो अवैध काॅलोनियों में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, साथ ही एक व्यावसायिक हॉल के निर्माण कार्य को भी सील किया गया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि देहरादून रोड स्थित ग्राम छज्जपुरा में लगभग 120 वर्गमीटर के व्यावसायिक हॉल के निर्माण कार्य काे सील किया गया। रसूलपुर पापडे़की में लगभग 12500 वर्ग मीटर भूमि का समतलीकरण कर आवासीय काॅलोनी हेतु प्लाटिंग सीमांकन का कार्य ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दाबकी जुनारदार में करीब छह बीघा भूमि को उप विभाजित कर विकसित की जा रही काॅलोनी के विकास कार्य को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार एवं शोएब आलम आदि मौजूद रहे।