फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to build center for covid vaccination in Chhutmalpur

छुटमलपुर में कोविड वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बनाने की मांग

Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to build center for covid vaccination in Chhutmalpur
छुटमलपुर में कोविड वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बनाने की मांग
विज्ञापन

कोविड अस्पताल बनने के कारण छुटमलपुर में नहीं हो रहा कोविड टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। कसबे के भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों ने कोविड अस्पताल के कारण बंद हुए कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण को छुटमलपुर में ही किसी दूसरी जगह कराए जाने की व्यवस्था बनाने की मांग मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।

बता दें कि फतेहपुर सीएचसी में कोविड-19 अस्पताल बनने के बाद पहले ओपीडी और फिर कोविड टीकाकरण बंद कर दिया गया था। इससे यहां के लोगों को टीकाकरण के लिए दस किमी दूर ब्लाक मुख्यालय मुजफ्फराबाद, बिहारीगढ़ या हरोड़ा सीएचसी पर जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को हो रही है। मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी को भेजे पत्र में भाजपा नेता विकास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, प्रमोद अंगीरस, संदीप रोहिला, डॉ. देवराज सिंह पुंडीर, कविराज चौधरी, अमित चौधरी, सतीश राठौर, अंकित वर्मा आदि ने बताया टीका लगवाने के लिए दूरस्थ स्थानों को जाने में भी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही लोगों के धन और समय का अपव्यय भी हो रहा है। उन्होंने सीएमओ से छुटमलपुर में ही किसी स्थान पर कोल्ड चैन बनवाकर टीकाकरण की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके साथ ही नागरिकों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी से भी बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते फागिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed