{"_id":"63236bb0dc06b4605870f44d","slug":"demand-for-immediate-ban-on-online-trading-saharanpur-news-mrt605428255","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इससे देश के सात करोड़ व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने से पहले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह बत्रा और प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग खुदरा व्यापारियों के लिए अभिशाप से कम नहीं है। देशभर के करीब सात करोड़ व्यापारी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने से ही व्यापारियों को राहत मिलेगी। मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर जीएसटी के अतिरिक्त 20 प्रतिशत विकास कर भी लगाया जाए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग के पंजीकरण को बंद कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, जिला मंत्री अमित शर्मा और नगर अध्यक्ष मनोज प्रजापति आदि ने भी विचार रखे।