फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for construction of roof and road of crematorium

श्मशान घाट की छत और सड़क का निर्माण कराने की मांग

Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of roof and road of crematorium
सांवलपुर नवादा शमशान घाट मार्ग में हो रहे गड़डे को दिखाते गांव के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव सांवलपुर नवादा वार्ड नौ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्मशान घाट सुधार समिति की बैठक हुई, जिसमें श्मशानघाट की छत व सड़क बनवाए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में महासचिव रामकुमार उपाध्याय और पूर्व प्रधान इसमपाल सिंह ने कहा कि श्मशान घाट की छत और सड़क बनाए जाने की मांग काफी समय चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, नगर निगम, तहसील दिवस के अलावा जनप्रतिनिधियों को पत्र दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर समस्या हल नहीं हुई तो सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव में ग्रामीण मतदान भी नहीं करेंगे। भविष्य में होने चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ब्रजपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, चंद्र किशोर सैनी, विंदुर दहिया, रविंद्र कुमार, उपेंद्र दहिया, महेशपाल सिंह दहिया, मदनपाल सिंह, महेश दहिया, चंद्र किरण, अविनाश बिरला, चरण सिंह ठाकुरर, जयपाल ठाकुर, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनिल सैनी, तरूण दहिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed