फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi-Saharanpur Janata Express did not come even on the second day

दूसरे दिन भी नहीं आई दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस

Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur Janata Express did not come even on the second day
दूसरे दिन भी नहीं आई दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दूसरे दिन भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। दिल्ली से सहारनपुर आने वाली जनता एक्सप्रेस बुधवार को भी रद्द रही, जबकि बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला गया।
रेलवे ट्रेनों के संचालन को लेकर खासा गंभीर है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से ट्रेनों को रद्द किया या फिर उनके रूट बदल दिए गए। गाड़ी संख्या 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस वाया शामली होकर सहारनपुर पहुंचती है, लेकिन यह ट्रेन बुधवार को नहीं आई। इसी तरह ट्रेन नंबर 04402-03 सहारनपुर-दिल्ली, दिल्ली-सहारनपुर मेमू भी नहीं चली। इन ट्रेनों के प्रभावित होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- लेट पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस
ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं थम रही है। बुधवार को अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस सहारनपुर में आधे घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस आठ घंटे, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed