फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Defying odds, these daughters made their mark with the bat.

Saharanpur News: हालातों को हराकर इन बेटियों ने बल्ले से बनाई अपनी पहचान

Sat, 25 Oct 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Defying odds, these daughters made their mark with the bat.
वं​शिका सैनी, क्रिकेटर।  - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
सहारनपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली कल्पना और वंशिका सैनी पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं। उन्होंने हालातों का रोना रोने की बजाय कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आज इनके परिवार इनकी सफलता पर गौरव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कल्पना की कोच एवं यूपी महिला रणजी टीम की कोच भावना तोमर ने बताया कि कल्पना सरसावा के गांव सौराना की रहने वाली है, जिसके पिता महेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। कल्पना की दो अन्य बहन और एक भाई है। खेल के क्षेत्र में आने वाली वह परिवार की पहली और इकलौती बेटी है। कल्पना ने कभी अपने हालातों का रोना नहीं रोया न ही उसे अपनी कमजोरी बनने दिया। उसका सपना क्रिकेटर बनकर देश के लिए खेलना है, जिसके लिए वह लगातार आगे बढ़ रही है। इससे पहले भी वह अलग-अलग टीमों में रहकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार भावना ने बताया कि वंशिका सैनी नकुड़ के गांव हसनपुर की रहने वाली हैं। वह भी गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता ओमवीर सैनी पहले ट्रक चलाते थे अब अन्य कोई काम करते हैं। वंशिका ने अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया। वह प्रतिदिन 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर सहारनपुर शहर में प्रैक्टिस के लिए आती थी। वंशिका की मेहनत का नतीजा यह रहा है कि वह एक बार फिर यूपी की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली मनीषा का परिवार पिछले कई साल से सहारनपुर में रह रहा है। पिता ओमप्रकाश सिंह पैरालिसिस से पीड़ित है। मनीषा की उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। मनीषा को टीम में उपकप्तान बनाया गया है।

वंशिका सैनी, क्रिकेटर। 

वंशिका सैनी, क्रिकेटर। - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।

वंशिका सैनी, क्रिकेटर। 

वंशिका सैनी, क्रिकेटर। - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed