फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   deepak murder case main mother and son arrested in saharanpur

सहारनपुर: कुत्ते के गंदगी फैलाने को लेकर हुए हत्याकांड के आरोप में मां- बेटा गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2019 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
deepak murder case main mother and son arrested in saharanpur
गिरफ्तार मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में कुत्ते के गंदगी फैलाने पर हुए विवाद में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी शुभम और उसकी मां कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया बेसबाल बैट भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दामोदरपुरी में गुरुवार शाम कुत्ते के गंदगी फैलाए जाने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान और पड़ोस में ही रहने वाले शुभम में विवाद हो गया था। झगड़ा होते देख हरिओम का बेटा दीपक और मां सरोद भी पहुंच गई।
विज्ञापन


शुभम के साथ उसकी मां कौशल और बहन मोनिका डंडे एवं बेसबाल बैट लेकर आ गए और हरिओम, सरोद एवं दीपक पर हमला कर दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में चिकितसकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद शुभम, कौशल और मोनिका फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को हत्यारोपियों के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम और उसकी मां कौशल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेसबाल बैट को बाजोरिया रोड पर सड़क किनारे सरकारी शौचालय के पीछे से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी मोनिका अभी फरार है।

हरिद्वार में रहे एक दिन
एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी शुभम और कौशल घर का ताला लगाकर हरिद्वार भाग गए। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन हरिद्वार में ही बिताया। जबकि मोनिका उनसे अलग होकर बिना बताए ही कहीं अन्य स्थान पर चली गई। शुभम और कौशल दिन ढलते ही ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। रात के अंधेरे में छुपकर कहीं जाने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने पकड़ लिया।

कुत्ते से गंदगी फैलवाने का आरोप
एसपी सिटी ने बताया कि शुभम का कहना है कि हरिओम और दीपक रोजाना कुत्ते से गली में उसके घर के सामने ही गंदगी करवाते थे। कई बार मना किया था। बृृहस्पतिवार को मना करने के बावजूद उसके घर के सामने ही गंदगी कराई थी, जिस पर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed